श्रीमद् भागवत कथा में हो रही अमृत वर्षा…

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए

गिरिश राठिया@खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र गांवों में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में इन दिनों कथा व्यास पंडित द्वारा व्यासपीठ से बरसाई जा रही कथा रुपी अमृत का रसपान करने काफी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर आनंद उठा रहे हैं धर्म कर्म पर आस्था विश्वास करने वाले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल

दिव्य ज्योति कलशयात्रा का दर्शन करते हुए बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के में बह रही भागवत कथा अमृत पान करने पहुंचे।

उच्च शिक्षा मंत्री पटेल कथावाचक महाराज को श्रीफल भेंट कर देश प्रदेश क्षेत्रवासियों के लिए आर्शीवाद लेते हुए श्रद्धालुओं के साथ अमृत मय कथा का रसास्वादन किए। उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन लिए आयोजक समिति को बधाई देते हुए कहें “जहां भी धर्म-कर्म के कार्य, भगवान के स्तुति-वंदना होती है, उस जगह में भगवान का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका में महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने कथा वाचक रूपनंदन ओमप्रकाश तिवारी जी के भक्तिमय भजनों का आनंद लिया। ग्राम ढिंमानी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर कथा वाचक पंडित कृष्णकांत शास्री की अमृतमय श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का रसास्वादन किए।

AD

चपले में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा
का रसपान करने आइएगा…

भागवत कथा में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के साथ ग्राम महका में रिपु पांडेय,भोला राठौर, ब्रजेश राठौर, राजा वैष्णव, निखिल सिन्हा, खेमराज राठौर, किशन राठौर, बुटू यादव, रामलाल यादव, सुदर्शन राठौर वहीं ढिमानी में शुकदेव प्रसाद डनसेना, विपिन पटेल, देवेंद्र जायसवाल एवं गणमान्य की गौरवपूर्ण उपस्थिति….

Gopal Krishna Nayak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top