धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44वा स्थापना दिवस…


विजय शर्मा @खरसिया।खरसिया नगर मण्डल खरसिया द्वारा आज भाजपा का 44वा स्थापना दिवस अंत्यत हर्षोउल्लास पूर्वक मनाया गया।

भाजपा कार्यालय खरसिया को रंगोली, झालर,फूलो के द्वारा आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया था।वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग जिला भाजपा मंत्री महेश साहू द्वारा भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया,फिर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना तत्पश्चात।

सिविल हाॅस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए…

शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
इस अवसर पर युवा मोर्चा नगर के महामंत्री साहिल शर्मा चीनू ने एक जरूरतमंद को रक्तदान भी किया।


आज के इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल उपाध्यक्ष बंटी सोनी महामंत्री विजय शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता रतन अग्रवाल,आनंद अग्रवाल,पार्षद गण हरेराम चंद्रा,दीनदयाल अग्रवाल युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश धृतलहरे,युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सहिस,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो.अनीस,रतन राठौर,शुभम कंकरवाल ,राहुल अग्रवाल,तजमल खान इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं.लेख में प्रस्तुत किसी भी विचार एवं जानकारी के प्रति thedehati.com उत्तरदायी नहीं है।)

Gopal Krishna Nayak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top