श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन गलती हो जाए तो प्रायश्चित जरूर करें-इन्द्रेश उपाध्याय जी

धर्मनगरी खरसिया के धन्य धरा में गेंद लाल श्रीवास परिवार,चपले ग्रामवासी,क्षेत्रवासियों, की ओर से नंदेली रोड स्थित कथा स्थली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास श्रीधाम वृन्दावन वासी इन्द्रेश उपाध्याय जी ने कहे कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं।

लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है।

खरसिया विधानसभा क्षेत्र लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल

कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कथा वाचक पूज्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का स्वागत करते हुए उनका आशीर्वाद लिए

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल 07 अप्रैल शुक्रवार को ग्राम चपले में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए। जहां उन्होंने कथा प्रवक्ता पूज्य श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज का साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया और उनसे देश प्रदेश रायगढ़ खरसिया के रहवासियों के लिए आशीर्वाद लिए। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में पंडाल में उपस्थित सभी लोगों एक सूत्र में जोड़ते हुए राधे राधे के जय घोष से शुरु करते हुए  “जहां भी धर्म-कर्म के कार्य, भगवान के स्तुति- वंदना होती है, उस जगह में भगवान का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होता है।” उन्होंने भागवत कथा के आयोजक गेंदलाल श्रीवास एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कथावाचक उपाध्याय जी महाराज कहे कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है। साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।

कथा व्यास ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया।

हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है।

इस अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास,तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल,

देश प्रदेश क्षेत्र के रहवासियों लिए आर्शीवाद लेते हुए…

घनश्याम पटेल,कृष्ण कुमार पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खरसिया,बजरंग जिंदल,गोपाल शर्मा,प्रेम अग्रवाल,गौतम डनसेना शोभा राम नायक,पद्मुमन पटेल,भानु पटेल,कृष्ण चंद पटेल,प्रदीप सिंह ठाकुर,महेंद्र पटेल, दिगम्बर पटेल,मुकेश पटेल,मुकेश डनसेना,ओसराम पटेल”सखा” ग्रामवासी,क्षेत्रवासियों के गौरवपूर्ण उपस्थिति में…

Gopal Krishna Nayak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top